Thursday 30 July 2015

Top 30 Agriculture General Knowledge Question Answers  in Hindi:


भारतीय कृषि से सम्बन्ध्ति 30 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर:

प्रश्न 1.  भारत का मुख्य खाद्य फसल कौन सी है? 
सही उत्तर: चावल

प्रश्न 2. ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी, जौ तथा छोटे मंडवे क्या कहलाते हैं?
सही उत्तर: मोटे अनाज

प्रश्न 3.  भारत में मोटे अनाज का उत्पादन सबसे ज्यादा कहाँ होता है?
सही उत्तर: महाराष्ट्र में

प्रश्न 4.  भारत में हरित क्रांति का सर्वाधिक प्रभाव किसकी खेती पर पड़ा?
सही उत्तर: गेहूं के उत्पादन पर

प्रश्न 5.  भारत में हरित क्रांति की शुरूआत हुई थी?
सही उत्तर: 1967-68 ई में

प्रश्न 6.  भारत में हरित क्रांति के जनक कौन  थे?
सही उत्तर: डॉ एम एस स्वामीनाथन

प्रश्न 7.  गन्ने और चीनी के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
सही उत्तर: प्रथम

प्रश्न 8. चाय के उपभोग और उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान किस देश का है?
सही उत्तर: भारत का

प्रश्न 9.  विश्व में सर्वाधिक चाय का निर्यात करने वाला देश कौन-सा है?
सही उत्तर: श्रीलंका

प्रश्न 10. नारियल के उत्पादन , उपभोग एवं निर्यात में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
सही उत्तर: प्रथम

प्रश्न 11. 'तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन' की स्थापना कब हुई थी?
सही उत्तर: 1986 ई में

प्रश्न 12. किस देश का दूध उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान है?
सही उत्तर: भारत का

प्रश्न 13. कृषि को उद्योग का दर्जा देने वाला पहला राज्य कौन-सा है?
सही उत्तर: महाराष्ट्र, 1977 ई में

प्रश्न 14. संसार में सर्वाधिक पटसन उत्पादन करने वाले देश का नाम बताइए? 
सही उत्तर:  भारत

प्रश्न 15. भारत में सबसे ज्यादा तिलहन का उत्पादन किससे होता है?
सही उत्तर:  मूंगफली से

प्रश्न 16. बृहत् फसल बीमा योजना कब शुरू की गई थी?
सही उत्तर:  अप्रैल, 1985 में

प्रश्न 17. विश्व में सर्वाधिक दाल उत्पादन करने वाला देश कौन-सा है?
सही उत्तर:  भारत

प्रश्न 18. विश्व में सब्जियों का सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र का नाम बताइए ?
 सही उत्तर: चीन

प्रश्न 19. भारत में सर्वाधिक जोतों का प्रकार है?
सही उत्तर: सीमांत जोत

प्रश्न 20. 'राष्ट्रीय कृषक आयोग' का कब गठन किया गया?
 सही उत्तर: फरवरी, 2004 ई में

प्रश्न 21. भारत में सबसे पहले चकबंदी कहाँ लागू की गई?
सही उत्तर: बड़ौदा (1920 ई) में

प्रश्न 22. 'राष्ट्रीय कृषि बीमा' कब लागू की गई?
सही उत्तर: 1999-2000 ई में

प्रश्न 23. भारत में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य का नाम बताइए? 
सही उत्तर: उत्तर प्रदेश

प्रश्न 24. विश्व में तंबाकू का सबसे बड़ा उत्पादक एवं उपभोक्ता राष्ट्र कौन-सा है?
सही उत्तर: चीन

प्रश्न 25. कृषि और ग्रामीण विकास का राष्ट्रीय बैंक ग्रामीण साख की शीर्ष संस्था कौन-सी है?
सही उत्तर:  NABARD (नाबार्ड)

प्रश्न 26. भारत में सार्वजनिक स्थानों पर ध्रूमपान करने तथा तंबाकू उत्पादन के विज्ञापनों पर प्रतिबंध
लगाया कब  गया?
सही उत्तर:  1 मई 2004 को

प्रश्न 27. दीर्घकालीन साख उपलब्ध क्या कराती हैं?
सही उत्तर:  भूमि विकास बैंक

प्रश्न 28. कृषि उपजों के विपणन हेतु सहकारी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापना कब की गई थी?
सही उत्तर: राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED)

प्रश्न 29. 'सहकारी साख संगठन' का प्रारंभ कब हुआ?
सही उत्तर: 1904 ई में

प्रश्न 30. नाबार्ड (NABARD) की स्थापना कब हुई थी?
सही उत्तर: 12 जुलाई, 1982 को 

5 comments: