Wednesday 29 July 2015

Interesting Facts and history about Abdul Kalam in Hindi:-



भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम के बारे में खास बातें:-


डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम का जीवन परिचय:

भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम का पूरा नाम डॉक्टर अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम है। यह पहले ऐसे गैर-राजनीतिज्ञ राष्ट्रपति रहे जिनका राजनीति में आगमन विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के कारण हुआ। डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। इनके पिता जैनुलाब्दीन एक कम पढ़े-लिखे और गरीब नाविक थे। वह नियमों के पक्के और उदार स्वभाव के इंसान थे जो दिन में चार वक्त की नमाज भी पढ़ते थे। अब्दुल कलाम के पिता अपनी नाव मछुआरों को देकर घर का गुजारा चलाते थे। परिणामस्वरूप बालक अब्दुल कलाम को अपनी आरंभिक शिक्षा पूरी करने के लिए घरों में अखबार वितरण करने का कार्य करना पड़ा। डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम एक बड़े और संयुक्त परिवार में रहते थे। उनके परिवार के सदस्यों की संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह स्वयं पांच भाई एवं पांच बहन थे और घर में तीन परिवार रहा करते थे। ए॰ पी॰ जे॰  अब्दुल कलाम का विद्यार्थी जीवन बहुत कठिनाइयों भरा बीता। जब वह आठ-नौ वर्ष के रहे होंगे, तभी से उन्होंने अखबार वितरण करने का कार्य शुरू कर दिया था। वह सुबह 4 बजे उठते और सबसे पहले गणित की ट्यूशन के लिए जाते, वहां से आकर पिता के साथ कुरान शरीफ का अध्ययन करते और फिर अखबार बांटने निकल पड़ते। बचपन में ही उन्होंने यह निश्चय कर लिया था कि उनका लक्ष्य विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उन्नति करना ही है, जिसके लिए उन्होंने कॉलेज में भौतिक विज्ञान विषय को चुना। इसके बाद उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई संपन्न की।

डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम  का व्यक्तित्व:

डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम की प्रतिभा के स्तर को इसी बात से समझा जा सकता है कि वह सीधे विज्ञान के क्षेत्र से राजनीति के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए थे। द्वीप जैसे छोटे से शहर रामेश्वरम में पैदा हुए अब्दुल कलाम का प्रकृति से बहुत जुड़ाव रहा है। इसके पीछे शायद यह कारण भी हो सकता है कि उनका गृहस्थान स्वयं एक प्राकृतिक और मनोहारी स्थान था। बचपन से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई को बहुत अधिक अहमियत दी। वह जानते थे कि उन्हें जीवन में सफल होना है तो पढ़ाई को अनदेखा नहीं किया जा सकता। अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत है कि वह सभी धर्म, जाति एवं सम्प्रदायों के व्यक्ति नज़र आते हैं।
एपीजे अब्दुल कलाम: वह मानने थे “कुछ चीजें नहीं बदल सकतीं”

डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम- विज्ञान से राजनीति तक का सफर :
सन 1962 में डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम कलाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़ गए। इसके बाद से ही उन्होंने अपनी सफलता की कहानी गढ़नी शुरू कर दी। डॉक्टर अब्दुल कलाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह (एस।एल।वी तृतीय) प्रक्षेपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल है। डॉक्टर ए।पी।जे अब्दुल कलाम जुलाई 1992 से दिसम्बर 1999 तक रक्षा मंत्री के विज्ञान सलाहकार तथा सुरक्षा शोध और विकास विभाग के सचिव रहे। उन्होंने स्ट्रेटेजिक मिसाइल्स सिस्टम का उपयोग आग्नेयास्त्रों के रूप में किया। यह भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे। ए।पी।जे अब्दुल कलाम को भारतीय जनता पार्टी समर्थित एन॰डी॰ए॰ घटक दलों ने राष्ट्रपति के चुनाव के समय अपना उम्मीदवार बनाया था जिसका वामदलों के अलावा समस्त दलों ने भी समर्थन किया। 18 जुलाई, 2002 को डॉक्टर कलाम को नब्बे प्रतिशत बहुमत द्वारा भारत का राष्ट्रपति चुना गया था।

डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम की उपलब्धियां:

डॉक्टर अब्दुल कलाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह (एस॰एल॰वी॰ तृतीय) प्रक्षेपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल है।
जुलाई 1980 में इन्होंने रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के निकट स्थापित किया था।
डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम ने पोखरण में दूसरी बार न्यूक्लियर विस्फोट भी परमाणु ऊर्जा के साथ मिलाकर किया। इस तरह भारत ने परमाणु हथियार के निर्माण की क्षमता प्राप्त करने में सफलता अर्जित की।
इसके अलावा डॉक्टर कलाम ने भारत के विकास स्तर को 2020 तक विज्ञान के क्षेत्र में अत्याधुनिक करने के लिए एक विशिष्ट सोच भी प्रदान की।

डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम को दिए गए सम्मान:

डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम को विज्ञान के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के नागरिक सम्मान के रूप में 1981 में पद्म भूषण, 1990 में पद्म विभूषण, 1997 में भारत रत्न प्रदान किए गए।
डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम एक सामान्य परिवार से संबंधित असमान्य शख्सियत के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने एरोनॉटिकल क्षेत्र में भारत को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। अब्दुल कलाम भारत के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जो अविवाहित होने के साथ-साथ वैज्ञानिक पृष्ठभूमि से राजनीति में आए है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन और डॉक्टर जाकिर हुसैन के बाद यह एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें भारत रत्न मिलने का सम्मान राष्ट्रपति बनने से पूर्व ही प्राप्त हो गया था।

डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम के 11  सिद्धान्त 

एक महान विचारक, विद्वान, विज्ञानविद और उच्च कोटी के मनुष्य, भारत के 11वें राषट्रपति डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम, एक ख्याती प्राप्त वैज्ञानिक इंजीनियर जिन्होने भारत को उन्नत देशों के समूह में सबसे आगे लाने के लिये प्रक्षेपण यानो तथा मिसाइल प्रऔद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय येगदान दिये हैं।

तमिलनाडु के रामेश्वरम्  में 15 अक्टूबर को जन्में डॉ॰ अब्दुल कलाम अपनी सफलता का श्रेय सर्वप्रथम अपनी माँ को देते हैं, उनके अनुसार—“मैं अपने बचपन के दिन नही भूल सकता, मेरे बचपन को निखारने में मेरी माँ का विषेश योगदान है। उन्होने मुझे अच्छे-बुरे को समझने की शिक्षा दी। छात्र जीवन के दौरान जब मैं घर-घर अखबार बाँट कर वापस आता था तो माँ के हाँथ का नाश्ता तैयार मिलता। पढाई के प्रति मेरे रुझान को देखते हुए मेरी माँ ने मेरे लिये छोटा सा लैम्प खरीदा था, जिससे मैं रात को 11 बजे तक पढ सकता था। माँ ने अगर साथ न दिया होता तो मैं यहां तक न पहुचता।“

अब्दुल कलाम एक तपस्वी होने के साथ-साथ एक कर्मयोगी भी हैं। अपनी लगन, कङी मेहनत और कार्यप्रणाली के बल पर असफलताओं को झेलते हुए आगे बढते गये। अपनी उपलब्धियों के दम पर आज उनका स्थान अर्न्तराष्ट्रीय वैज्ञानिकों में से एक है।

प्रारम्भिक जीवन में अभाव के बावजूद वे किस तरह राष्ट्रपति के पद तक पहुँचे ये बात हम सभी के लिये प्रेरणास्पद है। उनकी शालीनता, सादगी और सौम्यता किसी महापुरुष से कम नही है। उनसे मिलने की इच्छा स्वाभाविक है जो हममें से कई लोगों की होगी।। उनके जीवन से हम बहुत प्रभावित हैं। हम उनको अपना आर्दश मानते हैं।

डॉ॰ कलाम बच्चों तथा युवाओं में बहुत लोकप्रिय हैं। हम सब आदरवश उन्हे मिसाइल मैन कह कर बुलाते हैं। अपने सहयोगियों के प्रति घनिष्ठता एवं प्रेमभाव के लिये कुछ लोग उन्हे ‘वेल्डर ऑफ पिपुल’ भी कहते हैं। परिवारजन तथा बचपन के मित्रजन ‘आजाद’ कह कर पुकारते थे।

डॉक्टर ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम के दर्शन सिद्धान्त बेहद प्रभावशाली हैं।

1-  जो लोग जिम्मेदार, सरल, ईमानदार एवं मेहनती होते हैं, उन्हे ईश्वर द्वारा विशेष सम्मान मिलता है। क्योंकि वे इस धरती पर उसकी श्रेष्ठ रचना हैं।

2-  किसी के जीवन में उजाला लाओ।

3-  दूसरों का आर्शिवाद प्राप्त करो, माता-पिता की सेवा करो, बङों तथा शिक्षकों का आदर करो, और अपने देश से प्रेम करो इनके बिना जीवन अर्थहीन है।

4-  देना सबसे उच्च एवं श्रेष्ठ गुणं है, परन्तु उसे पूर्णता देने के लिये उसके साथ क्षमा भी होनी चाहिये।

5-  कम से कम दो गरीब बच्चों को आत्मर्निभर बनाने के लिये उनकी शिक्षा में मदद करो।

6-  सरलता और परिश्रम का मार्ग अपनाओ, जो सफलता का एक मात्र रास्ता है।

7-  प्रकृति से सिखो जहाँ सब कुछ छिपा है।

8-  हमें मुस्कराहट का परिधान जरूर पहनना चाहिये तथा उसे सुरक्षित रखने के लिये हमारी आत्मा को गुणों का परिधान पहनाना चाहिये।

9-  समय, धैर्य तथा प्रकृति, सभी प्रकार की पिङाओं को दूर करने और सभी प्रकार के जख्मो को भरने वाले बेहतर चिकित्सक हैं।

10- अपने जीवन में उच्चतम एवं श्रेष्ठ लक्ष्य रखो और उसे प्राप्त करो।

11- प्रत्येक क्षण रचनात्मकता का क्षण है, उसे व्यर्थ मत करो।

 अब्दुल कलाम, सादा जीवन, उच्च विचार तथा कङी मेहनत के उद्देश्य को मानने वाले वो महापुरूष हैं जिन्होने सभी उद्देशों को अपने जीवन में निरंतर जीया भी है। उनका कहना है कि-

“सपने देखना बेहद जरूरी है, लेकिन सपने देखकर ही उसे हासिल नही किया जा सकता। सबसे ज्यादा जरूरी है जिन्दगी में खुद के लिये कोई लक्ष्य तय करना”

मित्रों, हम सब अगर उपरोक्त बात को समझें और जीवन में उतारें तो अपने अपने लक्ष्य में सफल हो सकते हैं।

भारत को गौरवान्वित करने वाले महापुरुष को मेरा शत् शत् नमन—– जय हिन्द

0 comments:

Post a Comment