Wednesday 29 July 2015

Top 30 Most Important Question Related to Sports in Hindi:-


खेल से सम्बन्ध्ति 30 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर:

प्रश्न 1. भारत में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौन सा हैं?
सही उत्तर: इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली

प्रश्न 2. विजेन्द्र कुमार सिंह किस खेल से संबंधित हैं?
सही उत्तर: मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग)

प्रश्न 3. बीमर शब्द का सम्बन्ध किस खेल से है?
सही उत्तर: क्रिकेट

प्रश्न 4. आगा ख़ाँ कप का संबंध किस खेल है?
सही उत्तर: हॉकी

प्रश्न 5. जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा व टाइगर वुड किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं?
सही उत्तर: गोल्फ

प्रश्न 6. शार्ट कॉर्नर, टाई ब्रेकर व पेनेल्टी स्ट्रोक किस खेल सम्बन्धित हैं?
सही उत्तर: हॉकी

प्रश्न 7. ओलंपिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित किये जाते हैं?
सही उत्तर: 4 वर्ष

प्रश्न 8. ईडन गार्डन स्टेडियम भारत में कहाँ पर स्थित है?
सही उत्तर: कोलकाता

प्रश्न 9. देवधर ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?
सही उत्तर: क्रिकेट

प्रश्न 10. ब्रेस्ट स्ट्रोक किस खेल से संबंधित है?
सही उत्तर: तैराकी

प्रश्न 11. सोमदेव देवबर्मन किस खेल से संबंधित हैं?
सही उत्तर: लॉन टेनिस

प्रश्न 12. भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?
सही उत्तर: हॉकी

प्रश्न 13. प्रथम ओलंपिक खेल किस वर्ष आयोजित किये गये थे?
सही उत्तर: एथेंस, ग्रीस में  (वर्ष 1896)

प्रश्न 14. राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
सही उत्तर: राशिद अनवर

प्रश्न 15. 2007 का क्रिकेट विश्व कप कहाँ आयोजित किया गया?
सही उत्तर: वेस्टइंडीज

प्रश्न 16. भारत में फेडरेशन कप किस खेल से संबंधित है?
सही उत्तर: फुटबॉल

प्रश्न 17. सॉकर किस खेल का दूसरा नाम है?
सही उत्तर: फुटबॉल

प्रश्न 18. ओलपिंक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी कौन है?
सही उत्तर: कर्णम मल्लेश्वरी

प्रश्न 19. कौन सी भारतीय महिला खिलाड़ी पायली एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है?
सही उत्तर: पी. टी. उषा

प्रश्न 20. भारत ने अंतिम बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक कब जीता था?
सही उत्तर: 1980 में (मॉस्को)

प्रश्न 21. एशेज क्रिकेट श्रृंखला किन दो देशों के बीच खेली जाती है?
सही उत्तर: आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड

प्रश्न 22. संदीप सिंह किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं?
सही उत्तर: हॉकी

प्रश्न 23. क्रीज़, डक, ड्राइवर शब्द किस खेल से संबंधित कहा जाता है?
सही उत्तर: क्रिकेट

प्रश्न 24. किस मैगज़ीन को क्रिकेट की बाइबिल कहा जाता है?
सही उत्तर: विज़डन

प्रश्न 25. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है?
सही उत्तर: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

प्रश्न 26. क्रिकेट से संबंधित प्रसिद्ध पुस्तक ‘क्रिकेट माई स्टाइल’ के लेखक कौन हैं?
सही उत्तर: कपिल देव

प्रश्न 27. क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है?
सही उत्तर: ICC

प्रश्न 28. वाटर पोलो में खिलाड़ियों की संख्या होती है?
सही उत्तर: 7

प्रश्न 29. भारतीय क्रिकेट के स्तम्भ राहुल द्रविड़ का उपनाम है?
सही उत्तर: मिस्टर रिलायबल, द वॉल, जेमी

प्रश्न 30. भारतीय क्रिकेटर के द्वारा सचिन तेंदुलकर लिखी गयी पुस्तक का क्या नाम है? 
सही उत्तर: प्लेइंग इट माइ वे: 

0 comments:

Post a Comment