Friday 7 August 2015

History and Facts of Indain State Telangana in Hindi:-



तेलंगाना का इतिहास:-

तेलंगाना भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का 29वाँ राज्य है। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा। यह परतन्त्र भारत के हैदराबाद नामक राजवाडे के तेलुगूभाषी क्षेत्रों से मिलकर बना है। 'तेलंगाना' शब्द का अर्थ है - 'तेलुगूभाषियों की भूमि'।
5 दिसम्बर 2013 को मंत्रिसमूह द्वारा बनाये गए ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना बिल लोक सभा से पास हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्य सभा से भी मंजूरी मिल गयी। राष्ट्रपति के दस्तखत के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वां राज्य बन गया है। हालांकि लोक सभा से इस विधेयक को पारित कराते समय आशंकित हंगामे के चलते लोकसभा-टेलिविज़न का प्रसारण रोकना पड़ा था।
अभी जिस क्षेत्र को तेलंगाना कहा जाता है, उसमें आंध्र प्रदेश के 23 ज़िलों में से 10 ज़िले आते हैं। ये हैं: हैदराबाद, अदिलाबाद, खम्मम, करीमनगर,महबूबनगर, मेडक, नलगोंडा, निजामाबाद, रंगारेड्डी और वारंगल। इस क्षेत्र से आंध्र प्रदेश की 294 में से तेलंगाना को 119 विधानसभा सीटें और 42 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें प्राप्त हुई है।

इतिहास:

तेलंगाना को एक अलग राज्य बनाने की बहुत साल के आंदोलन के बाद २ जून २०१४ को नया राज्य् स्थापित हुआ है।

धर्म और भाषा:

तेलंगाना की आबादी 84% हिन्दू, 12.4% मुस्लिम और 3.2% सिक्ख, ईसाई और अन्य धर्म के अनुयायी हैं।
तेलंगाना की 76% लोग तेलगु बोलते हैं। 12% लोग उर्दू तथा 12% लोग अन्य भाषाएं बोलते हैं।

तेलंगाना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी:- 

  • तेलंगाना भारत का 29वां राज्य हैं।
  • तेलंगाना राज्य ऐसा राज्य है जो भाषा के आधार पर गठित नही हुआ है।
  • यह राज्य दो महत्वपूर्ण नदियों कृष्णा और गोदावरी के बीच स्थित है।
  • पड़ोसी राज्य: तेलंगाना की सीमा दक्षिण और पूर्व में आंध्र प्रदेश से, उत्तर और उत्तर पश्चिम में महाराष्ट्र से, पश्चिम में कर्नाटक और छत्तीसगढ़ और उत्तर पूर्व में ओडिशा से जुड़ी हुई है।
  • जनसंख्या-लगभग 3.52 करोड जनसंख्या वाला तेलंगाना भारत का 12वां बड़ा राज्य है।
  • इसकी जनसंख्या भी कनाडा के लगभग बराबर है।
  • क्षेत्रफल: क्षेत्रफल की दृष्टि से भी तेलंगाना भारत का 12वां बड़ा राज्य है।
  • यह राज्य करीब 114, 840 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
  • विधानसभा और विधान परिषद: विधानसभा में 119 सीट जबकि विधान परिषद में 40 सीटें हैं।
  • विधान सभा में पार्टियों की स्थिति: तेलंगाना राष्ट्रीय समिति-63, कांग्रेस-21, तेलुगु देशम-15, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहाद मुस्लिमिन-7, भारतीय जनता पार्टी-5 और अन्य-8
  • लोकसभा में प्रतिनिधित्व: 17 सीटें
  • पहले मुख्यमंत्री: कालवाकुंटला चंद्रशेखर राव।
  • पहले राज्यपाल: एक्काडु श्रीनिवासन लक्ष्मीनरसिम्हा।
  • राजधानी: हैदराबाद (10 सालों तक यह आंध्र प्रदेश की राजधानी भी रहेगा)।
  • धर्म: हिंदू 86 प्रतिशत, मुस्लिम-12.4 प्रतिशत, ईसाई- 1.2 प्रतिशत।
  • भाषा- तेलुगू राज्य की मुख्य भाषा है। 76 प्रतिशत लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं। उर्दू-12 प्रतिशत और अन्य 12 प्रतिशत।
  • साक्षरता: पुरुष-75.6 प्रतिशत, महिला साक्षरता- 58.77 प्रतिशत। राज्य की कुल साक्षरता 67.2 प्रतिशत है।

0 comments:

Post a Comment