Monday 11 January 2016

Top 50 Interesting and amazing Geography facts from all around the world in Hindi :-




दुनिया के 50 अजब-गजब और आश्चर्यजनक तथ्य :-
  1. 'Scientist' शब्द पहली बार 1883 में प्रयोग किया गया था।
  2. इंटरनेट पर पोर्न सर्च करने के मामले में पाकिस्तान शीर्ष देशों की सूची में नंबर एक पर है।
  3. वैज्ञानिको ने ये पता लगा लिया है कि मुर्गी पहले आई या अंडा ? उनके अनुसार अंडे में एक ऐसा प्रोटीन पाया जाता है जो केवल मुर्गी उत्पन्न कर सकती है।
  4. वैज्ञानिको द्वारा प्रतिदिन 41 नई प्रजातियाँ खोजी जा रही है।
  5. आकाश से गिरी हुई बिजली सूर्य से 5 गुना ज्यादा गर्म होती है। 
  6. प्रकाश को आकाशगंगा के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए 100,000 साल का समय लगता है।
  7. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आप बर्फ के टुकड़े से आग शुरू कर सकते है।
  8. अगर आप अंतरिक्ष में जाते है तो आप गला घुटने की बजाए शरीर के फटने से पहले मर जाएगें क्योंकि वहाँ पर हवा का दबाब नही है।
  9. ध्वनि हवा से ज्यादा स्टील में लगभग 15 गुना अधिक गति करेगी।
  10. जब एक जैट प्लेन की गति 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है तब उसकी लंम्बाई एक परमाणु घट जाती है।
  11. जब चाँद बिलकुल आपके सिर पर होता है तो आपका वजन थोड़ा कम हो जाता है।
  12. तत्वो की आर्वती सारणी में 'j' अक्षर कही भी नही आता।
  13. क्विक सिल्वर या पारा ऐसी एकमात्र धातु है, जो तरल अवस्था में रहती है और इतनी भारी होती है कि इस पर लोहा भी तैरता है।
  14. चंद्रमा हर साल हमसे 3.78 cm दूर हो रहा है।
  15. नाभिकीय भट्टियों में प्रयुक्त गुरु- जल विश्व का सबसे महँगा पानी है। इसके एक लीटर का मूल्य लगभग 13,500 रुपये होता है।
  16. नील आर्मस्ट्राँग ने सबसे पहले अपना बाँया पैर चँद्रमा पर रखा था और उस समय उनके दिल की धड़कन 156 बार प्रति मिनट थी।
  17. एक मध्यम आकार के बादल का वजन 80 हाथियो के बराबर होता है।
  18. धरती एकलौता ऐसा ग्रह है जिसका नाम किसी देवता के ऊपर नही रखा गया और ना ही पुल्लिंग रखा गया है।
  19. एस्बेस्टस नामक पदार्थ आग में नहीं जलता।
  20. नेपाल एकलौता देश है जिसका झंडा वर्गाकार और आयताकार नही है।
  21. न्युजीलैंड में रेबीज की बिमारी बिल्कुल भी नही है।
  22. स्पेन की सबसे ज्यादा आमदनी पर्यटन से होती है।
  23. Switzerland में एक समय अपनी कार का दरवाजा जोर से बंद करना गैरकानूनी था।
  24. आईसलैंड के लोग किसी भी और देश के मुकाबले प्रति व्यक्ति अनुसार सबसे ज्यादा किताबें पढ़ते हैं।
  25. दुनिया में सबसे पुराना झंड़ा Denmark का है। यह 13वी सदी से चला आ रहा है।
  26. Canada एक भारतीय शब्द है जिसका मतलब है 'Big village' मतलब कि 'बड़ा गांव'।
  27. थाईलैंड में बिना अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना गैरकानुनी है।
  28. वैटेकन सिटी के नागरिको को इनकम टैक्म नही देना पड़ता।
  29. रामायण सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि थाइलैंड में भी पढ़ी जाती है। थाइलैंड में पढ़ी जाने वाली रामायण का नाम ‘रामाकिन’ है।
  30. दुनिया में 40% मौतें पानी, हवा और मिट्टी के प्रदूषण से होती हैं।
  31. सिर्फ एयर पॉल्यूशन से हर साल 70 लाख लोगों की मौत हो रही है।
  32. दुनिया में रोजाना 1 अरब लोगों को पीने लायक पानी नहीं मिल रहा, जबकि 2 अरब लोग साफ पानी को तरस रहे हैं। 2050 तक करीब 09 अरब लोग बिना पानी या कम पानी में गुजारा कर रहे होंगे। 2025 तक भारत के करीब 60% भूजल स्रोत पूरी तरह सूख चुके होंगे।
  33. समुद्र के एक लीटर पानी के 13 बिलियन हिस्से में एक ग्राम सोना मिला रहता है।
  34. पृथ्वी पर 99 फीसदी जीवित प्राणी महासागरों में से हैं 2000 जलीय जीवों की प्रजातियों के बारे में हर साल बताया जाता है।
  35. प्रतिवर्ष 10-12 दुघर्टनाओं का कारण शार्क होती हैं। हर साल 100 मिलियन शार्क मारी जाती हैं।
  36. यदि पृथ्वी का पूरा जल इकट्ठा किया जाए, तो यह 860 घन किमी के आकार की बॉल बनेगी। यह शनि के बर्फीले चांद टेथी के आकार से अधिक होगी।
  37. 3.7 बिलियन मील की दूरी से लिया गया पृथ्वी के फोटो का नाम 'पेल ब्ल्यू डॉट' है। अभी तक यह सबसे अधिक दूरी से ली गई धरती की तस्वीर है।
  38. 150 बिलियन डॉलर कुल लागत है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की। यह सबसे अधिक खर्चीला प्रोजेक्ट है, जिस पर सबसे ज्यादा राशि खर्च हुई।
  39. 106 बिलियन लोग पृथ्वी पर हैं। आगामी वर्ष 2050 में 9।2 बिलियन लोगों की संख्या बढ़ जाएगी।
  40. 200,000 लोग पृथ्वी पर हर दिन जन्म लेते हैं। हर सेकंड में दो लोगों की मौत हो रही है।
  41. मनुष्य के द्वारा सबसे ज्यादा गहराई तक खोदा जाने वाला गड्ढा 1989 में रूस में खोदा गया था जिसकी गहराई 12.262 किलोमीटर थी।
  42. 1953 में जब नेशनल हरीकेन सेंटर की शुरुआत हुई तो उसने सबसे पहले तूफान को जो नाम दिया, वह स्त्री संत का नाम था। 1979 में यह पहला मौका आया जब तूफानों में पुरुष नाम भी शामिल किए गए। अब तूफानों के नाम महिलाओं और पुरुषों दोनों के नाम पर होते हैं।
  43. एक दिन 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड का होता है। इतना ही समय पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने में लेती है।
  44. माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई समुद्र स्तर से 8850 मीटर है। लेकिन पृथ्वी के केंद्र से अंतरिक्ष की दूरी देखें तो सबसे ऊंचा पर्वत इक्वाडोर का माउंट चिम्बोराजो है। इसकी ऊंचाई 6310 मीटर है। सूरज के अंदर 13 लाख पृथ्वी बराबर तारे समा सकते हैं।
  45. ग्लास की एक बोतल को पूरी तरह नष्ट करने में 4 हजार से भी ज्यादा साल लगते हैं।
  46. धरती पर हर साल 77 लाख लोगों का बोझ बढ़ जाता है।
  47. लगभग हर साल 30,000 बाहरी अंतरिक्ष के पिंड धरती के वायुमंडल मे दाखिल होते है। पर इनमें से ज्यादातर धरती के वायुमंडल के अंदर पहुँचने पर घर्षण के कारण जलने लगते है जिन्हें हम अकसर 'टूटता तारा' कहते है।
  48. इंसान द्वारा बनाई गईं 22 हजार वस्तुएं अर्थ प्लेनेट पर चक्कर लगा रही हैं।
  49. दुनिया में हर साल 5 लाख भूकंप आते हैं। इनमें से एक लाख भूकंप सिर्फ महसूस किए जाते हैं जबकि 100 विनाशकारी होते हैं।
  50. दुनिया में 50 % से ज्यादा फुटबाॅल अकेला पाकिस्तान बनाता है।

0 comments:

Post a Comment