Sunday, 27 September 2015

Top Important General Knowledge Question and Answer in Hindi:- 


हिन्दी व अन्य भाषाएँ से सम्बन्ध्ति महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर:


प्रश्न 1. भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौनसी भाषा बोली जाती है? 
सही उत्तर: हिन्दी ( देवनागरी लिपि )

प्रश्न 2. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिन्दी भारत की राजभाषा है?
सही उत्तर: अनुच्छेद 343 ( 1 )

प्रश्न 3. हिन्दी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
सही उत्तर: 14 सितम्बर

प्रश्न 4. मैथिली किस राज्य की भाषा है? 
सही उत्तर: बिहार

प्रश्न 5. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं? 
मैथिलीशरण गुप्त
प्रश्न 6. आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है?
सही उत्तर: महादेवी वर्मा

प्रश्न 7. हिन्दी विषय पर प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले कौन थे? 
सही उत्तर: सुमित्रानंदन पंत

प्रश्न 8. कलम का सिपाही किसे कहा जाता है? 
सही उत्तर: मुंशी प्रेमचंद

प्रश्न 9. साहित्यकार ‘अज्ञेय’ जी का पूरा नाम क्या है? 
सही उत्तर: सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

प्रश्न 10. हिन्दी का प्रथम पात्र कौन सा है? 
सही उत्तर: उदंत मार्तण्ड

प्रश्न 11. भारत में संस्कृत माँ है, हिन्दी बहूरानी और अंग्रेजी नौकरानी किस महापुरूष के अनमोल वचन है? 
सही उत्तर: डॉ. कामिल बुल्के

प्रश्न 12. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है?
सही उत्तर: कालिदास को

प्रश्न 13. मध्य प्रदेश के किस जिले को देश का प्रथम हिन्दी साक्षर जिला घोषित किया गया है? 
सही उत्तर: नरसिंहपुर को

प्रश्न 14. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था? 
सही उत्तर: उर्वशी

प्रश्न 15. देश का पहला राष्ट्रीय हिन्दी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
सही उत्तर: आगरा

प्रश्न 16. विश्व में सर्वाधिक भाषाएं किस देश में बोली जाती है? 
सही उत्तर: भारत

प्रश्न 17. संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार कितनी भाषाओं को राजभाषा के रूप में सांविधानिक मान्यता प्राप्त हैं? 
सही उत्तर: 22 भाषाएं

प्रश्न 18. हिन्दी की वर्णमाला में कितने स्वर व कितने सम स्वर हैं? 
सही उत्तर: 11 स्वर व 33 सम स्वर

प्रश्न 19. हिन्दी में आशुलिपि के जन्मदाता कौन हैं? 
सही उत्तर: राधेलाल द्विवेदी

प्रश्न 20. महादेवी वर्मा को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला? 
सही उत्तर: यामा

प्रश्न 21. आधुनिक युग के चरण हैं? 
सही उत्तर: रामधारी सिंह ‘दिनकर’

प्रश्न 22. देवताओं की लिपि किसे कहा जाता है?
सही उत्तर: देवनागरी लिपि

प्रश्न 23. हिन्दी भाषा का प्रथम महाकाव्य किसे कहा जाता है? 
सही उत्तर: पृथ्वीराज रासो (चन्दबरदाई की रचना )

प्रश्न 24. हिन्दी गध के प्रतिष्ठापक कौन है?
सही उत्तर: आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न 25. हिन्दी खड़ी बोली के जन्मदाता? 
सही उत्तर: भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

प्रश्न 26. हिन्दी साहित्य में हालावाद के प्रवर्तक कौन है?
सही उत्तर: हरिवंशराय बच्चन

प्रश्न 27. हिन्दी साहित्य की प्रथम कहानी कौन- सी है?
सही उत्तर: इन्दुमती

प्रश्न 28. हिन्दी के प्रथम कवि कौन है?
सही उत्तर: सिद्ध सरहपा ( 9वीं शताब्दी )

प्रश्न 29. हिन्दी की प्रथम रचना कौन- सी है?
सही उत्तर: श्रावकाचार ग्रंथ ( देवसेन वमत )

प्रश्न 30. हिन्दी का प्रथम उपन्यास कौन सा है? 
सही उत्तर: परीक्षा गुरू ( श्रीनिवास दास वमत )

प्रश्न 31. हिन्दी की प्रथम पत्रिका कौन- सी है?
सही उत्तर: संवाद कौमुदी

प्रश्न 32. हिन्दी के सर्वप्रथम गीत लेखक कौन है? 
सही उत्तर: विधापति

प्रश्न 33. हिन्दी के सर्वप्रथम दैनिक समाचार-पत्र? 
सही उत्तर: सुधावर्षण

प्रश्न 34. हिन्दी का प्रथम एकांकी कौन सा है?  
सही उत्तर: एक घूँट

प्रश्न 35. मैला आँचल उपन्यास के लेखक कौन हैं? 
सही उत्तर: फणीश्वरनाथ ‘रेणु’

प्रश्न 36. हिन्दी साहित्य के इतिहास को कितने काल खण्डों में विभाजित किया गया है? 
सही उत्तर: चार काल खण्डों में-आदिकाल या वीरगाथा काल, मध्यकाल या भकितकाल, उत्तर मध्यकाल या रीतिकाल, आधुनिक काल

प्रश्न 37. अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्व विद्यालय की सथापना कहाँ की जा रही है? 
सही उत्तर: भोपाल ( मध्य प्रदेश )

0 comments:

Post a Comment