Wednesday 22 July 2015

Top Current Affairs and News Headlines of 21 July 2015 in Hindi:-



21  जुलाई 2015  की मुख्य ख़बरें:-
  • क्यूबा और अमेरिका के बीच औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध नए सिरे से बहाल हो गए और एक-दूसरे देशों की राजधानियों में दूतावासों को फिर से खोल दिया गया है। शीत युद्ध काल के दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच दशकों से जारी दुश्मनी खत्म करने की दिशा में यह एक अहम कदम है। अब दोनों पक्षों ने दुश्मनी खत्म करने और बराबरी के आधार पर साथ काम करने की सहमति जताई है।
  • ब्रितानी कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग ने 20 जुलाई, 2015 को ब्रह्मांड में दूसरी दुनिया के लोगों की तलाश के लिए अब तक के सबसे बड़े अभियान की घोषणा की। 10 साल के इस प्रॉजेक्ट के लिए 10 करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे।
  • आम आदमी पार्टी (आप) नेता स्वाति मालीवाल ने को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। आरटीआई कार्यकर्ता स्वाति मालीवाल वर्तमान अध्यक्ष बरखा सिंह का स्थान लेंगी। स्वाति हरियाणा में आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद की पत्नी हैं
  •  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उच्च शक्ति के एक और स्वदेशी क्रायोजनिक इंजन बनाने में सफलता हासिल की है। इस इंजन को रॉकेट में फिट करने से पहले इसरो की प्रयोगशाला में जमीनी परीक्षण किया गया जो सफल रहा। इस इंजन को भारी उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजने वाले रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 में इस्तेमाल किया जाएगा।  
  • केरल पर्यटन विभाग की मुजि़रिस विरासत परियोजना (एमएचपी) को विरासत और संस्कृति श्रेणी में पसिफिक़ एशिया ट्रेवल एसोसिएशन (पाटा) पुरस्कार देने की घोषणा की गयी। यह पुरस्कार मुजि़रिस विरासत परियोजना को उसके संरक्षण, विशिष्ट तथा स्थानीय समुदाय पर पडऩे वाले प्रभाव के कारण दिया गया।
  • उर्दू लेखक डॉ बिशेशर प्रदीप का 19 जुलाई, 2015  को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में निधन हो गया वह 80 वर्ष के थे। प्रदीप ने उर्दू में एक दर्जन से अधिक उपन्यास लिखे हैं। उनका उर्दू उपन्यासअफ़साना निगारी बहुत प्रसिद्ध हुआ। वह उत्तर प्रदेश के राज्य लोक निर्माण विभाग से निदेशक के रूप में सेवानिवृत्त हुए। वह पाकिस्तान के फैसलाबाद के रहने वाले थे और विभाजन के बाद भारत गए थे।
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा जुलाई 2015 के तीसरे स्प्ताह में पर्यटन के आंकड़े जारी किये। आंकड़ों के अनुसार, भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन आंकड़ों में वर्ष 2014 की तुलना में लगभग दो गुना (18 प्रतिशत) हो गया है। वर्ष 2014 की तुलना में जून 2015 में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विदेशी पर्यटक आगमन में अमेरिका का प्रतिशत हिस्सा सबसे अधिक रहा।
  • वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में एक कोकून के जीवाश्म के ऊपरी परत में संलग्न करीब पांच करोड़ साल से भी पुराने एक जीव के शुक्राणु की खोज  की है। कमि या जोंक के समान जाति वाली कोई प्राचीन प्रजाति के जीव ने संसर्ग के दौरान कोकून निर्माण की प्रक्रिया में यह शुक्राणु इसके अंदर छोड़ दिया होगा।
  • लिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक शोध के आधार पर एक मिनी हृदय (कार्डियक माइक्रोफिसियोलॉजिकल सिस्टम) बनाये जाने की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने मानव कोशिकाओं का प्रयोग किया है।
  • नाटकगॉडफादर में मो ग्रीन की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी अभिनेता एलेक्स रोक्को का निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। रोक्को को वर्ष 1990 में कॉमेडी सीरीजसिटकॉम फेमस टेडी जेडÓ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में एमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच पॉल वैन ऐस ने  दावा किया कि हॉकी इंडिया ने उन्हें उनके पद से हटा दिया है। इसके पीछे उन्होंने फेडरेशन प्रेसिडेंट नरिंदर बत्रा के साथ मैदान पर हुई बहस को अहम कारण बताया है।
  • बेल्जियम ने कनाडा को 5-0 से हराकर डेविस कप के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। अब बेल्जियम को सितम्बर में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की मेजबानी करनी है। अर्जेंटीना ने अब तक चार बार डेविस कप के फाइनल में स्थान पक्का किया है लेकिन वह एक बार भी खिताब नहीं जीत सका है।

0 comments:

Post a Comment