Friday 16 October 2015

History and facts about Iraq in Hindi:- (इराक के बारे में रोचक तथ्य)

History and Facts about iraq in hindi

इराक के बारे में रोचक तथ्य

इराक

इराक़ पश्चिमी एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है जहाँ के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। दजला नदी और फरात इसकी दो प्रमुख नदियाँ हैं जो इसके इतिहास को ५००० साल पीछे ले जाती हैं। इसके दोआबे में ही मेसोपोटामिया की सभ्यता का उदय हुआ था। राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहाँ की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को सांवैधानिक दर्जा मिला है। आइये जानते हैं इराक़ के बारे में रोचक जानकारी जो अपने आज से पहले शायद ही कभी पढ़ी हो:-
  • लोकप्रिय कहानियों में से एक 'अली बाबा और चालीस चोर' की कहानी इराक में ही लिखी गई थी। रोचक तथ्यों के मुताबिक, कहानी आज से तकरीबन 1,000 साल पहले लिखी गई थी।
  • इराक ने ही दुनिया को पहला नक्शा और कैलेंडर दिया।
  • आपको बताते चले कि सुन्नी जेहादी संगठन इस्लामिक स्टेट इराकी सेना के सामने कुछ भी नही है। अपने आस्तिव को बनाए रखने के लिए सुन्नी जेहादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुद की मिनी सरकार चलाता है। अब यह दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन है। 
  • क्या आप जानते है कि पहिये का आविष्कार इराक में ही हुआ था।
  • इराक में 5 हजार वर्षों से मधुमक्खी का पालन किया जाता है। लगभग सभी इराकी परिवारों के लिए मधुमक्खी पालन करना खाने और आय का एक बड़ा जरिया है।
  • 5 हजार वर्ष पहले यहां काफी हरियाली और दलदल थी, लेकिन धीरे-धीरे यह रेगिस्तान में तब्दील हो गया।
  • 1980-88 के दौरान ईरान-इराक युद्ध में लाखों लोग मारे गए थे। इस युद्ध से इराक दिवालिया घोषित हो गया था। पैसे की चाहत में तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत की ऑइल फील्ड कब्जाने के उद्देश्य से हमला कर दिया। लेकिन, अमेरिकी गठबंधन वाले सैनिकों ने कुवैत से सद्दाम को खदेड़ बाहर किया। हालांकि, इराक में उसे सत्ता में बने रहने दिया।
  • किसी समय इराक के स्कूल और कॉलेज अरब जगत में सबसे बेहतरीन माने जाते थे।
  • सद्दाम हुसैन ने एक कानून पेश किया था, जिसके तहत परिवार के सम्मान की रक्षा करते हुए अगर किसी व्यक्ति ने महिला की हत्या की हो, तो वह दोषमुक्त होगा। बता दें कि 2003 के बाद इराक में ऑनर किलिंग मामलों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
  • इराक में शादीशुदा जोड़ों में लगभग आधे से ज्यादा चचेरे भाई-बहन ही होते हैं। 
  • 2003 से पहले तक बगदाद का चिड़ियाघर मध्य पूर्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर हुआ करता था। तब वहां 600 से भी ज्यादा जानवर होते थे। इराक पर आक्रमण के बाद लुटेरे 50 जानवरों को छोड़ बाकी सारे जानवर लूट ले गए थे।
  • ऐसा माना जाता है कि काली बिल्ली से संबंधित अंधविश्वास का जन्म इराक में ही हुआ।
  • 2003 में 35 देशों के गठबंधन ने एक साथ इराक पर हमला किया था। हालांकि, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश ने युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया था।  
  • इराक ही दुनिया को वह पहला देश है, जिसने बताया कि 1 घंटे में 60 मिनट और 1 मिनट 60 सेकंड होते हैं।
  • नक्षत्रों के आधार पर भाग्य के बारे में बताने की शुरुआत भी इराक से हुई है।
  • इराक की संस्कृति में नृत्य ने हजारों सालों से अहम भूमिका निभाई है। इराक की नृत्य शैलियों में से एक हचाआ hacha'a, बेली डांसिंग के सामान है, लेकिन इस शैली में कूल्हे की जगह, गर्दन और हाथों के मूवमेंट ज्यादा होते हैं। इस नृत्य शैली के लिए महिलाओं के बालों का लंबा होना जरूरी है, क्योंकि इसमें बाल घुमाना शामिल है।
  • 12 घंटे दिन और 12 घंटे रात की शुरुआत इराक से ही हुई है।
  • वैज्ञानिकों ने इराक की जमीन के नीचे 112,500,000,000 बैरल कच्चा तेल भंडार होने की पुष्टि की है। इराक में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल भंडार है।

0 comments:

Post a Comment