Tuesday 13 October 2015

Nobel Prize Winners/Awardees  2015 in Hindi (2015 के नोबेल पुरस्‍कार विजेता)



नोबेल पुरस्‍कार 

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ मे शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया।

2015 के नोबेल पुरस्‍कार विजेता


हर साल की तरह इस बार भी एकेडमिक, कल्‍चरल और साइंटिफिक क्षेत्र के नोबेल पुरस्‍कार विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। यह नोबेल प्राइज साल में एक बार दिया जाता है, जिसका आयोजन दिसंबर महीने में होता है। यह इंटरनेशनल अवार्ड स्‍वीडन और नार्वे कमेटी द्वारा दिया जाता है। तो आइए जानें 2015 के नोबेल विजेताओं के बारे में....

(1) नोबेल पुरस्‍कार भौतिकी में (Nobel Prize in Physics):- 2015 का फिजिक्‍स का नोबेल प्राइज दो लोगों को दिया जा रहा है। तकाकी काजिता और बी.मैकडोनल्‍ड को संयुक्‍त रूप से इस पुरस्‍कार के लिए नामांकित किया गया है। इन्‍हें न्‍यूट्रिनो ऑस्‍किलेशन की खोज करने के लिए यह पुरस्‍कार दिया जा रहा है।

(2)  नोबेल पुरस्‍कार रसायनशास्त्र  में (Nobel Prize in Chemistry):- 2015 का केमिस्‍ट्री का नोबेल प्राइज तीन लोगों को दिया जा रहा है। थॉमस लिंडल, पॉल मोडरिक और अजीज सेंकर को संयुक्‍त रूप से यह पुरस्‍कार दिया जा रहा है। इन्‍होनें डीएनए रिपेयर को लेकर एक मैकेनिस्‍टिक तैयार किया है।

(3)  नोबेल पुरस्‍कार चिकित्सा विज्ञान में (Nobel Prize in Medicine) :- यह पुरस्‍कार दो भागों में डिवाइड किया गया है। पहले भाग में विलियम कैंपबेल और सतोषी मूरा को संयुक्‍त रूप से दिया गया है। इन्‍होंने पैरासाइट्स से होने वाले इंफेक्‍शंस की थेरेपी डिस्‍कवर की है। वहीं इस कैटेगरी के आधे हिस्‍से में योयोतू को पुरस्‍कार दिया जा रहा है। जिन्‍होंने मलेरिया से बचने का तरीका ढूंढ निकाला है।

(4)  नोबेल पुरस्‍कार साहित्य में (Nobel Prize in Literature ):- बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सीविच को इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें उनकी कृतियों में पूर्व सोवियत संघ में लोगों की जिंदगी के वर्णन को लेकर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया। साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाली वह 14वीं महिला हैं।

(5)  नोबेल पुरस्‍कार शांति में (The Nobel Peace Prize) :- 2015 का नोबेल शांति पुरस्‍कार ट्यूनिशिया की एक संस्‍था नेशनल डॉयलाग क्‍वॉरटेट को दिया जा रहा है। यह संस्‍था ट्यूनिशिया को क्रांति से शांति की ओर ले गई।

(6)  नोबेल पुरस्‍कार अर्थशास्‍त्र में (Nobel Prize in Economic Sciences):- स्‍कॉटलैंड के एंगस डीटोन को इस साल का इकोनॉमिक साइंस नोबेल पुरस्‍कार दिया जा रहा है। एंगस को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उपभोग, गरीबी व कल्याण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के एवज में दिया गया है। पहली बार एंगस अपनी उपभोक्ता मांग पर बनाए गए मॉडल 'आलमोस्ट आइडियल डिमांड सिस्टम' के माध्‍यम से चर्चा में आए थे। इस मॉडल को इन्‍होंने जॉन मुलर के साथ मिलकर तैयार किया था।

0 comments:

Post a Comment