Thursday 15 October 2015

15 October History and Facts in India and World in Hindi:-(15 अक्टूबर का इतिहास में महत्व )




इतिहास के पन्नों में आज का दिन ( Today in History in Hindi):-
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है। इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
  • सन 1923 में आज ही के दिन वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।
  • सन 1931: भारत के 11वें राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का जन्म हुआ।
  • सन 1932: टाटा कंपनी के हवाई जहाज ने अपनी पहली उड़ान भरी थी। भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद यही कंपनी एयर इंडिया कहलाई।
  • सन 1935 में आज ही के दिन टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।
  • सन 1961 में आज ही के दिन हिन्दी के छायावादी कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला अपनी यादें छोड़कर इस लोक को अलविदा कह गये ।
  • सन 1964 में आज ही के दिन सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया।
  • सन 1996 में आज ही के दिन फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
  • सन 1997 में आज ही के दिन अरुंधति राय को उनके उपन्यास 'द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • सन 1998 में आज ही के दिन गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • सन 1999 में आज ही के दिन चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले 'डी.एफ़.में आज ही के दिन41 आईसीबीएम' नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया, जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
  • सन 2006 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
  • सन 2008 में आज ही के दिन रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की। अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ' द हाइट टाइगर' के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

0 comments:

Post a Comment