Saturday 17 October 2015

17 October History and Facts in India and World in Hindi:-(17 अक्टूबर का इतिहास में महत्व )




इतिहास के पन्नों में आज का दिन ( Today in History in Hindi):-
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है। इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
  • सन 1817 में आज ही के दिन सर सैयद अहमद ख़ाँ, अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक का जन्म दिल्ली के सादात (सैयद) ख़ानदान में हुआ था।
  • सन 1970 में आज ही के दिन अनिल कुंबले का जन्म कर्नाटक के बंगलुरु में कृष्णा स्वामी और सरोजा के यहाँ हुआ।
  • सन 2000 में आज ही के दिन पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
  • सन 2003 में आज ही के दिन चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। 
  • सन 2003 में आज ही के दिन ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास 'वेरनारन गॉड लिटिल' को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 
  • सन 2003 में आज ही के दिन पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
  • सन 2004 में आज ही के दिन न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
  • सन 2007 में आज ही के दिन आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • सन 2008 में आज ही के दिन एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
  • सन 2009 में आज ही के दिन हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

0 comments:

Post a Comment